Search for:
  • Home/
  • दिल्ली/
  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक सस्ता

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक सस्ता

नई दिल्ली। देशभर में आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में दाम अब 30 रुपए घटकर 1646 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1676 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1756 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1787 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1629 रुपए से 31 रुपए कम हो कर 1598 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1809.50 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 और मुंबई में 802.50 का मिल रहा है। वहीं अब आप फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क जैसी फिनटेक कंपनियों के जरिए 26 बैंकों के क्रेडिट कार्ड का पेमेंट नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने पर अब आपको नया सिम लेने के लिए 7 दिनों का इंतजार करना होगा। पहले ये तुरंत मिल जाती थी। आज से हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ियां भी महंगी हो गईं। कंपनी ने कुछ चुनिंदा वाहनों की कीमतें 1,500 रुपए तक बढ़ा दी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required