Search for:
  • Home/
  • व्यापार/
  • सस्ता होगा होम और कार लोन, आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती

सस्ता होगा होम और कार लोन, आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने ब्याज दरों में कटौती की है। रेपो रेट घटाकर 6.50 फीसदी से 6.25 फीसदी कर दिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे जानकारी दी कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रेपो रेट कम करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के बाद अब होमलोन, कारलोन, एजुकेशन लोन, कॉरपोरेट लोन से लेकर पर्सनल लोन सस्ता हो जायेगा। महंगी ईएमआई से लोगों को राहत मिलेगी।

इससे पहले साल 2020 में रेपो रेट कम किया गया था। कोरोना के दौरान मई 2020 में ब्याज दरों में 0.40% की कटौती की गई थी। मई 2022 से आरबीआई ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी। मई 2022 से मई 2023 में 5 बार रेप रेट बढ़ाया गया। 2.50% की बढ़ोतरी से यह 6.50 % पहुंच गई। अब 5 साल बाद इसमें थोड़ी कटौती की गई है।

बता दें कि रेपो रेट महंगाई से लड़ने के लिए एक शक्तिशाली टूल की तरह काम करता है। जब मार्किट में मनी फ्लो ज्यादा हो जाता है तो सेंट्रल बैंक रेट बढ़ाकर मनी फ्लो कम करने की कोशिश करता है। रेपो रेट बढ़ने पर बैंक से मिलने वाला कर्ज भी महंगा हो जाता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आ जाती है और महंगाई घट जाती है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required