Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे कांबली को शनिवार देर रात अचानक तबियत खराब होने पर ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद कांबली की हालत फिलहाल स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर्स उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं और उचित इलाज मुहैया करा रहे हैं।

विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए साल 1991 में वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए टेस्ट में साल 1993 में टेस्ट में डेब्यू किया। शुरुआत में तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। वह भारत के लिए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 14 पारियों में ऐसा किया था। लेकिन बाद में वह प्रदर्शन को छोड़कर निजी जीवन के लिए फेमस रहे।

विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 104 वनडे मैचों में कुल 2477 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। 2000 के दशक में उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा और इसी वजह से वह टीम इंडिया से बाहर हो गए। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मैच साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required