Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • लोकसभा में राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- अंगूठा काटने की बात करने वालों के राज में सिखों के गले काटे

लोकसभा में राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- अंगूठा काटने की बात करने वालों के राज में सिखों के गले काटे

नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान को लेकर चल रही बहस के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, वैसे ही भाजपा हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रही है। राहुल गांधी के इस बयान का भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये अंगूठा काटने की बात करते हैं, लेकिन इनके समय में सिखों के गले काटे गए। ये संविधान जेब में लेकर घूमते हैं, लेकिन कभी इसका पालन नहीं किया। कांग्रेस शासनकाल में संविधान का गला घोंटा गया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी यह भी नहीं बता पाए कि भारतीय संविधान में कुल कितने पन्ने हैं। ये जो किताब (संविधान) दिखाते हैं, इनको यह भी नहीं पता कि इस किताब में पन्ने कितने हैं। कभी राहुल जी इस किताब को खोलकर पढ़ तो लो। संविधान में लिखा है कि संविधान बनने के बाद से ही विधायिका और न्यायपालिका के बीच तनातनी रही। संविधान ने ही देश को बचाया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी एक बार संविधान को पढ़कर देखें तो दिखेगा कि उनके परिवार ने कैसे इसकी धज्जियां उड़ाई हैं। इन्होंने संविधान को तार-तार किया। देश से माफी मांगिए। संविधान में कांग्रेस ने बार-बार संशोधन किया।

 

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required