Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • 2025 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस, दिल्ली में AAP से नहीं होगा गठबंधन

2025 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस, दिल्ली में AAP से नहीं होगा गठबंधन

नई दिल्ली। 2025 में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि दिल्ली में कांग्रेस सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी या किसी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार करते हुए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ किया कि चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में फैसला चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल द्वारा किया जाएगा।

बीजेपी और आप पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण गरीब, मध्यम वर्ग, पिछड़े समुदाय, अल्पसंख्यक, युवा और महिलाएं बीजेपी और आप से तंग आ चुके हैं। आप सरकार की आलोचना करते हुए यादव ने आरोप लगाया कि लोग पानी की कमी, बिजली दरों में बढ़ोतरी, जलभराव और पानी की चोरी से पीड़ित हैं क्योंकि सत्ता में मौजूद सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल बहाने बनाती है।

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required