Search for:

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 422.59 अंकों की गिरावट के साथ 77,155.79 अंकों पर बंद हुआ और निफ्टी 50 भी 168.60 अंकों की गिरावट के साथ 23,349.90 अंकों पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए जबकि सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही फायदे के साथ हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 37 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required