Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • नाइजीरिया करेगा पीएम मोदी को “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित

नाइजीरिया करेगा पीएम मोदी को “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबुजा में नाइजीरिया के सर्वोच सम्मान “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से नवाजा गया है। यह उन्हें किसी दूसरे देश से मिलने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार नाइजीरिया की ओर से प्रदान किया जाएगा। नाइजीरिया का यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री दुनिया की दूसरी बड़ी हस्ती होंगे।

पीएम मोदी से पहले सिर्फ ब्रिटेन की पूर्व महारानी क्वीन एलिजाबेथ को ही इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। वहीं नाइजीरिया 17वां देश है, जो अपने शीर्ष सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित कर रहा है। इससे पहले फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required