Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • रोहित शर्मा दूसरी बार बने पापा, पत्नी रितिका ने बेटे को दिया जन्म

रोहित शर्मा दूसरी बार बने पापा, पत्नी रितिका ने बेटे को दिया जन्म

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है। पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि रोहित के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। रोहित और रितिका का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले उनकी एक बेटी समायरा भी है। समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित का दूसरा बच्चा 15 नवंबर यानी शुक्रवार को हुआ है। हालांकि, इस बारे में रोहित या रितिका की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का नेतृत्व करेंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है, लेकिन रोहित भारत में ही रुके हुए हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required