Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • बिहार के मुजफ्फरपुर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

बिहार के मुजफ्फरपुर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

नई दिल्ली। कोसी समेत कई नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि के बाद बिहार के कई जिले इस वक्त भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं। बाढ़ के बीच सरकार की ओर से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का हेलीकॉप्टर बाढ़ के पानी में गिरा है। ये हेलीकॉप्टर यहां बाढ़ राहत के सामान लेकर पहुंचा था। इसी दौरान ये हादसे का शिकार हो गया और पानी में जा गिरा। आइए जानते हैं कि अब तक इस हादसे पर क्या अपडेट सामने आए हैं।

भारतीय वायुसेना ने भी बिहार में हेलीकॉप्टर हादसे के बारे में जानकारी दी है। वायुसेना ने बताया है कि एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर को बिहार के सीतामढी सेक्टर में बाढ़ राहत कार्यों के दौरान एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। में लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित तीन कर्मी सवार थे जो सुरक्षित हैं। वायुसेना ने कहा है कि इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बिहार में बाढ़ से अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। दरअसल, पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश हुई है जिस कारण बिहार की नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक और बागमती नदियों ने रौद्र रूप ले लिया है। बिहार के जो इलाके नेपाल से लगते हैं वहां लोगों की जिंदगी ज्यादा खतरे में है।

बिहार के दरभंगा, सीतमामढ़, सुपौल, सहरसा, मुजफ्फरपुर आदि जिलों में नदियों में उफान आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है। बिहार के कुल 22 जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गंडक और कोसी बैराज से 10.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढी, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, भागलपुर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required